About Pandit Sudhakar Sharma
पंडित सुधाकर शर्मा के बारे में
पं. सुधाकर शर्मा का जन्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत क्रांतिकारी, आध्यात्मिक एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक परिवार में हुआ है ! भागवताचार्यों , सुकवियों एवं संगीतविदों की वंश-परम्परा की सात्विक ध्वनियाॅ सुधाकर जी के रचनाधर्म में सहज ही प्रतिध्वनित होती हैं!
पंडित सुधाकर शर्मा
साहित्यकार / सुकवि
व्यक्तिगत जानकारी
- माता – श्रीमती रामकुमारी देवी
- पिता – क्रांतिवीर / संपादक प्रवर
स्वर्गीय पं. विद्यासागर शर्मा - पत्नी – सौभाग्य वरेण्या उमा शर्मा
- पुत्रद्वय – नैवेद्य शर्मा , संकल्प शर्मा
- जन्म दिनांक– 04/01/1956
- जन्म स्थान – पन्ना (म.प्र.)
- शिक्षा – एम.ए हिंदी साहित्य
- प्रार्थमिक शिक्षा – शासकीय प्रार्थमिक शाला,
चिरगाँव (झाँसी) उ.प्र. - पूर्व माध्यमिक शिक्षा – राव बखत सिंह जूदेव जूनियर हाईस्कूल,चिरगाॅव/ओपन एयर स्कूल कुंडेश्वर
- माध्यमिक शिक्षा – सरदार पटेल इंटर काॅलेज,चिरगाॅव/ स्वाध्यायी छात्र
- स्नातक शिक्षा – महारानी लक्ष्मीबाई कला,वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय, ग्वालियर (मप्र)
- स्नात्कोत्तर (एम.ए) हिंदी – मुम्बई विश्वविद्यालय
- सम्प्रति : काव्य साधना स्थली बालाघाट (मध्यप्रदेश )
सान्निध्य/ सम्पर्क
- “गदर पार्टी” के सक्रीय सदस्य एवं “लाहौर षड़यंत्र कांड” के क्रांतिनायक स्वनामधन्य पण्डित परमानंद (शेर ए बुंदेल खंड)
- आचार्य विनोबा भावे
- राष्ट्रकवि डॉ . मैथिलीशरण गुप्त
- लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी – प्रभा जी
- एस. एन. सुब्बाराव जी
- राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
- महादेवी वर्मा
- हरिवंशराय बच्चन
- डा. शिवमंगल सिंह सुमन
- पं. नरेन्द्र शर्मा
- डॉ. हरिहरनिवास द्विवेदी
- कवि प्रदीप
- पं. भरत व्यास
- डाॅ. धर्मवीर भारती
- श्री राधेश्याम झुनझुनवाला (आयकर आयुक्त)
- पं. रामप्रसाद जी
- छत्रपति सिंह जूदेव (मृदंगाचार्य)
- असगरी बाई (ध्रुपद गायिका)
- जयदेव जी (संगीतकार)
- कल्याण जी आनंद जी
- प्यारेलाल जी(लक्ष्मीकांत -प्यारेलाल)
- राजेन्द्र वर्मन (सितारवादक)
राष्ट्रीय - सांस्कृतिक सरोकार
- संरक्षक – नाट्यकला परिषद, बालाघाट।
- संरक्षक सदस्य- मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिंदी भवन, भोपाल |
- पूर्व महापरिषद – सदस्य, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (2004)
- पूर्व सदस्य – हिंदी सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार (2003)
- सदस्य – हिंदी सलाहकार समिति, खान मंत्रालय, भारत सरकार।
विशेष
देश की लब्धप्रतिष्ठित म्यूज़िक रिकार्ड कम्पनीज़ (एच एम वी सारेगामा, म्यूज़िक इंडिया, यूनीवर्शल, टिप्स आदि) द्वारा ख्याति प्राप्त गायकों / गायिकाओं (महेंद्र कपूर, सुधा मल्होत्रा, आनंद कुमार सी, सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा, पंकज उधास,चन्दन दास,पीनाज मसानी,पद्मजा फेणाणी जोगलेकर, साधना सरगम सहित अनेक ) ने सुमधुर और उत्कृष्ट रचनाओं का ध्वनिमुद्रण किया ।
विशेष
जयप्रकाश नारायण जी के मार्गदर्शन एवं सुब्बाराव जी के निर्देशन में आयोजित डकैत एरिया (चम्बल के बीहड़ों- बुधारा जौरा मुरेना ग्वालियर और बुन्देलखण्ड के डकैत एरिया- जटाशंकर, छतरपुर, टीकमगढ़ आदि दूरस्थ जगहों पर ) में दस्यु उन्मूलन हेतु लगाये गये शिविरों में लगातार शिविरार्थी के रूप में सेवा । विदित हो कि इन शिविरों के आयोजन उपरांत ही लगभग ६०० डाकुओं ने सशस्त्र समर्पण किया! जिनमें माधव सिंह, मोहर सिंह, मलखान सिंह आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
Upcoming Book
शीघ्र ही प्रकाशित होनेवाली ऐतिहासिक कृति!
“जनपद झाॅसी “ का गौरवशाली इतिहास श्रद्धेय पण्डित सुधाकर शर्मा के श्रमसाध्य लेखन की पराकाष्ठा है! झाॅसी की भूमिका बहुत वृहद् और समृद्ध है ! इतने महत्वपूर्ण अनुष्ठान्न में पण्डित सुधाकर शर्मा का यह लेखन भी इतिहास में दर्ज़ होगा!
” इतिहास में केवल तारीखों और घटनाक्रमों का महत्व पूर्ण उल्लेख ही नहीं होता, उसमें इतिहासकार की दृष्टि भी होती है ! “
पण्डित सुधाकर शर्मा की इसी मान्यता ने 1857और उसके पूर्वकालीन “बुंदेलखंड के जनविद्रोह ” को भी सामर्थ्य पूर्वक उकेरा है! पण्डित सुधाकर शर्मा का भाषायी सामर्थ्य, सांस्कृतिक चिंतन और साहित्यिक मंथन ही अनेक इतिहास-पुरुषों को घोर अन्धकार के गर्त से उबार कर प्रकाश में ला सका है!
